चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात पर 100% तक टैरिफ लगा सकता है अमेरिका: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सरकार चीन के इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात पर 100% तक टैरिफ लगा सकता है। वहीं, सेमीकंडक्टर समेत अन्य चीनी सामानों पर भी अतिरिक्त आयात कर लगाए जाने की संभावना है। बकौल रिपोर्ट, राष्ट्रपति जो बाइडन उन क्षेत्रों में टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रहे हैं जिन्हें उन्होंने 2022 के मुद्रास्फीति न्यूनीकरण अधिनियम में सब्सिडी दी थी।
read more at भाषा


