चीनी राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, कहा- मतभेदों को दूर करने के लिए काम करेंगे
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा है कि वह उनके साथ 'मतभेदों को दूर करने' के लिए काम करने को तैयार हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने कहा कि वह चीन-भारत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं और 'द्विपक्षीय संबंधों को सही दिशा में आगे बढ़ाने' के लिए मुर्मू का सहयोग करेंगे।
read more at Hindustan Times


