Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीनी लोन ऐप केस में ईडी की रेड के बाद शुरुआती कारोबार में 6% से अधिक लुढ़के पेटीएम के शेयर

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 5 September 2022
पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में 6% से अधिक की गिरावट आई। दरअसल, पिछले हफ्ते ईडी ने चीनी लोन ऐप मामले में कंपनी के दफ्तर पर छापेमारी की थी जिसके बाद यह गिरावट दर्ज की गई। पेटीएम के शेयर ₹2,150 पर लिस्ट हुए थे जो सोमवार को ₹681.20 पर पहुंच गए।