चीनी सैनिकों से झड़प के बीच पूर्वोतर में दो दिवसीय युद्धाभ्यास करेगी वायुसेना: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों में झड़प के बाद बने हालात के बीच भारतीय वायुसेना पूर्वोतर में 2 दिवसीय अभ्यास करेगी। युद्धाभ्यास का मकसद पूर्वी सेक्टर में अपने ऑपरेशन और सैन्य तैयारियों का परीक्षण करना है। बकौल रिपोर्ट्स, युद्धाभ्यास में वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई व राफेल सहित कई फ्रंटलाइन फाइटर जेट शामिल होंगे।
read more at लेटेस्टली


