Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चुनाव 3-4 चरण में होता तो ज़्यादा बेहतर होता: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर मायावती

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 17 March, 2024
बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखें घोषित होने के बाद कहा है, "यदि यह चुनाव 3-4 चरण में होता तो ज़्यादा बेहतर होता और इससे समय व संसाधन की बचत के साथ चुनावी खर्च कम करना संभव होता।" उन्होंने कहा, "चुनावी माहौल भी लगातार तनावपूर्ण, जातिवादी व सांप्रदायिक बने रहने सहित अन्य समस्याएं भी इससे दूर होतीं।"