चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की मतगणना की तारीखों को बदला
चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनाव की मतगणना की तारीखों में बदलाव किया है। बकौल आयोग, दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना अब 4 जून के बजाए 2 जून को होगी। दोनों राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल 2 जून को खत्म हो जाएगा और इसी के मद्देनज़र तारीखों में बदलाव हुआ है।
read more at ABP न्यूज़


