चुनाव आयोग ने मीडियाकर्मियों को पोस्टल बैलट से मतदान की अनुमति दी
चुनावी आयोग ने रविवार को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आयोग की ओर से अधिकृत मीडियाकर्मियोें को पोस्टल बैलट से मतदान करने की अनुमति दी। इससे पहले, आयोग ने 80 साल और उससे अधिक उम्र के मतदाताओं, विकलांग व्यक्तियों (40% से अधिक) और कोविड-19 संक्रमितों को डाक मतपत्रों के माध्यम से अपना वोट डालने की अनुमति दी थी।


