Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चुनाव के बीच यह फैसला सही नहीं: आर्मी चीफ को सेवा विस्तार मिलने पर ओवैसी

short by अनघा तेलंग / on Sunday, 26 May, 2024
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे को एक महीने का सेवा विस्तार मिलने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर पोस्ट किया कि चुनाव प्रचार के दौरान आर्मी चीफ के कार्यकाल को विस्तार देना सही नहीं है। उन्होंने कहा, "एक महीने का सेवा विस्तार सिर्फ एक स्थायी उपाय है।"