चुनाव नहीं होने पर आईओसी ने भारतीय ओलंपिक संघ को दी निलंबन की चेतावनी
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से कहा है कि अगर आईओए ने इस वर्ष दिसंबर तक अपने विवादों को नहीं सुलझाया और नए सिरे से चुनाव नहीं कराए तो उसे निलंबित कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि 2 महीने में यह दूसरी बार है जब आईओए को आईओसी ने परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
read more at News18 हिंदी


