चुनाव लड़ने के लिए एमपी में डिप्टी कलेक्टर की नौकरी छोड़ने वाली निशा हुईं कांग्रेस में शामिल
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए डिप्टी कलेक्टर के पद से इस्तीफा देने वाली निशा बांगरे गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गईं। हालांकि, कमलनाथ ने कहा कि बांगरे चुनाव नहीं लड़ेंगी। कमलनाथ ने कहा, "आप नहीं लड़ रहीं तो कोई बात नहीं है लेकिन मुझे आपकी सेवाओं की आवश्यकता है।"
read more at हिन्दुस्तान


