Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चुनाव से पहले पंजाब के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार

short by shashank mishra / on Tuesday, 8 February 2022
पुलिस ने पंजाब में आतम नगर से लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल, सोमवार को आतम नगर से कांग्रेस उम्मीदवार कमलजीत सिंह कड़वल और बैंस के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। कड़वल का आरोप है कि इस दौरान बैंस समर्थकों ने उनके काफिले पर फायरिंग की।