चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है कांग्रेस: राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर स्मृति ईरानी
अमेठी (यूपी) लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से नामांकन दाखिल करने पर कहा है, "कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही अमेठी में हार मान ली है।" उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस को अमेठी में जीत की गुंजाइश होती तो...वे यहां से चुनाव लड़ते।" राहुल लोकसभा चुनाव-2019 में अमेठी से हार गए थे।
read more at ABP न्यूज़


