चुनावी जीत का जश्न मनाने अपने भाई चिरंजीवी के घर पहुंचे पवन कल्याण, पैरों में हुए नतमस्तक
जनसेना पार्टी (जेएसपी) के अध्यक्ष और अभिनेता पवन कल्याण लोकसभा चुनाव-2024 में 2 सीटें और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में 21 सीटें जीतने के बाद गुरुवार को जश्न मनाने के लिए अपने भाई चिरंजीवी के घर पहुंचे। इस दौरान कल्याण का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह चिरंजीवी के पैरों में नतमस्तक दिख रहे हैं।
read more at X


