Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चुनावी धोखाधड़ी के केस में म्यांमार की अपदस्थ नेता सू ची को मिली 3 साल की सज़ा: रिपोर्ट

short by अनुज श्रीवास्तव / on Friday, 2 September 2022
रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि म्यांमार की एक अदालत ने देश की अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को चुनावी धोखाधड़ी में संलिप्तता का दोषी मानते हुए उन्हें 3-साल जेल की सज़ा सुनाई है। उन्हें पहले अलग-अलग मामलों में 17-वर्ष की सज़ा मिल चुकी है। फरवरी-2021 में सैन्‍य तख्‍तापलट के बाद से आंग हिरासत में हैं।
read more at भाषा