चुनावी नतीजों के बाद पार्टी तय करेगी कि एमपी का अगला सीएम कौन होगा: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पत्रकारों के 'मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा' सवाल पर कहा है कि शिवराज सिंह चौहान अभी मुख्यमंत्री हैं और चुनाव के बाद कौन होगा, यह पार्टी तय करेगी। शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 'गरीब कल्याण महाअभियान' की शुरुआत की और राज्य सरकार के 20 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया।
read more at ABP न्यूज़


