Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चूहों ने एमपी में ज़िला अस्पताल के शवगृह में रखे शव की आंख कुतरी, नोटिस जारी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 5 January, 2023
मध्य प्रदेश के सागर ज़िला अस्पताल के शवगृह में पोस्टमॉर्टम के लिए रखे गए एक शव की आंख को कथित तौर पर चूहों ने कुतर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन किया। बकौल रिपोर्ट, मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने मामले में अस्पताल के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।