Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में लगातार तीसरे मैच में जड़ा शतक

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 29 April, 2022
चेतेश्वर पुजारा ने शुक्रवार को काउंटी चैंपियनशिप डिवीज़न टू में ससेक्स के लिए लगातार तीसरे मैच में शतक जड़ा। डरहम के खिलाफ मैच के दूसरे दिन स्टंप्स के बाद पुजारा 198 गेंदों में 128 रन बनाकर नाबाद हैं। पुजारा ने सीज़न में इससे पहले वोरस्टरशायर के खिलाफ 109 रन और डर्बीशायर के खिलाफ 201* रन बनाए थे।