Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चेन्नई में 22 किलो गांजे के बतौर सबूत पेश होने से पहले उसे 'खा गए चूहे', 2 आरोपी हुए बरी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 6 July, 2023
चेन्नई (तमिलनाडु) में पुलिस ने दावा किया है कि पुलिस स्टोर रूम में रखा ज़ब्त लगभग 22 किलोग्राम गांजा 'चूहे खा गए' जिसके बाद गांजा रखने के 2 आरोपियों को कोर्ट ने सबूत के अभाव में बरी कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों को 2020 में गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पुलिस सिर्फ 50-ग्राम गांजा ही पेश कर पाई।