Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चेरापूंजी में 972 मिमी बारिश दर्ज की गई, 122 साल में जून माह में हुई तीसरी सर्वाधिक वर्षा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Friday, 17 June, 2022
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मेघालय के चेरापूंजी में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान 972 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो 122 वर्षों में जून माह में हुई तीसरी सर्वाधिक बारिश है। चेरापूंजी में 16 जून, 1995 को 1563.3 मिमी बारिश हुई थी जबकि 15 जून, 1995 को 930 मिमी बारिश दर्ज की गई।
read more at भाषा