चैटजीपीटी द्वारा 'मासूम 2' के लिए दी गई स्क्रिप्ट से स्तब्ध हूं: फिल्ममेकर शेखर कपूर
फिल्ममेकर शेखर कपूर ने कहा है कि उन्होंने फिल्म 'मासूम 2' के लिए चैटजीपीटी से स्क्रिप्ट मांगी जिसे देखकर वह स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा, "एआई ने 'मासूम' के बारे में जो लिखा था, उसे पढ़ा, अपने शब्दों में ढाला और 30 सेकेंड में स्क्रिप्ट बता दी।" हालांकि, स्क्रिप्ट देखकर उन्होंने कहा कि उनकी कहानी एआई से बहुत बेहतर है।
read more at R. भारत


