Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चोरी का आरोप लगाकर सहपाठियों ने पुणे में छात्रा से जबरन कपड़े उतरवाए व छेड़छाड़ की

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 4 December 2022
पुलिस के अनुसार, पुणे (महाराष्ट्र) में मैनेजमेंट की 25-वर्षीय छात्रा पर चोरी का आरोप लगाने के बाद सहपाठियों ने उससे कथित तौर पर जबरन कपड़े उतरवाए और छेड़छाड़ की। आरोपियों में दो लड़कियां शामिल हैं। आरोपियों ने पुलिस के पास चोरी की शिकायत करने की धमकी देकर हरियाणा की रहने वाली छात्रा से कथित तौर पर ₹80,000 ले लिए थे।