चोरी की नीयत से यूपी में फैक्ट्री में घुस रहे युवक की दरवाज़ों के बीच गर्दन फंसने से हुई मौत
वाराणसी (यूपी) में एक युवक का शव रविवार को एक पावरलूम फैक्ट्री के दो दरवाज़ों के बीच में फंसा हुआ मिला जिसकी तस्वीर सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह चोरी की नीयत से अंदर घुस रहा था और दरवाज़ों के बीच में गर्दन फंसने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
read more at हिन्दुस्तान


