Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चोरी के आरोप में युवक के हाथ-पैर बांधे गए व बोरिंग मशीन से लटकाकर एमपी में डंडे से पीटा गया

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 11 November, 2022
उज्जैन (मध्य प्रदेश) में एक युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे ज़ंजीर के सहारे बोरिंग मशीन से लटकाकर डंडे से पीटा गया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, यह वीडियो एक हफ्ते पुराना है और युवक पर एक शख्स की तलवार चुराने का आरोप था। पुलिस ने कहा, "वीडियो संज्ञान में आया है...जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।"