छुट्टी न मिलने पर कर्मचारी ने साथियों को मारा चाकू, कोलकाता की सड़क पर चाकू लेकर चलता दिखा
कोलकाता में एक सरकारी कर्मचारी ने कथित तौर पर छुट्टी न मिलने पर 4 सहकर्मियों को चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी की पहचान अमित सरकार के रूप में हुई और वह हाथ में खून से सना चाकू लेकर सड़क पर चलता दिखा। आरोपी गिरफ्तार हो गया व उसने दावा किया कि सहकर्मियों ने उसके पिता का मज़ाक बनाया था।
read more at Republic World


