Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छुट्टी मांगने पर यूपी में इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने शिक्षिका से गाल पर मांगी 'किस'

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 8 August 2024
उन्नाव (यूपी) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक इंटर कॉलेज का प्रबंधक एक शिक्षिका को अपने गाल पर 'किस' करने का इशारा करता दिख रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, शिक्षिका प्रबंधक से छुट्टी मांगने पहुंची थी। प्रबंधक ने कहा कि उसे साज़िश के तहत बदनाम किया जा रहा है। अधिकारियों ने वीडियो की जांच करवाने की बात कही है।