छत्तीसगढ़ के स्कूल में हुआ आसाराम का प्रचार, प्रिंसिपल को गंवाना पड़ा पद
बलरामपुर (छत्तीसगढ़) में 26 अक्टूबर को आसाराम के समर्थक एक स्कूल पहुंचे और बच्चों को 'संस्कार सरिता', 'व्रत नियम' व 'वसुधैव कुटुंबकम' नाम की किताबें बांटीं। बच्चों के घर ले जाने पर अभिभावकों ने शिकायत की। जांच के बाद प्रिंसिपल को पद से हटा दिया गया। आसाराम बलात्कार के अपराध में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
read more at Newsbytesapp


