छत्तीसगढ़ के शहर अंबिकापुर में एक अनोखा 'गार्बेज कैफे' है जहां लोगों को पैसे नहीं बल्कि प्लास्टिक के कचरे के बदले पेट भर स्वादिष्ट खाना मिलता है। इसे 2019 में खोला गया था जिसका उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना और भूख की समस्या को दूर करना है। यह कैफे अंबिकापुर नगर निगम द्वारा संचालित किया जाता है।