Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ के हिंदी के कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को दिया जाएगा ज्ञानपीठ पुरस्कार

short by श्वेता यादव / on Saturday, 22 March 2025
छत्तीसगढ़ के हिंदी के प्रसिद्ध कवि और उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल को इस साल का सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया जाएगा। लोकप्रिय उपन्यास 'नौकर की कमीज़' के लेखक विनोद कुमार को उनके आजीवन लेखन के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। शुक्ल रायपुर में रहते हैं और 88 वर्षीय शुक्ल पिछले 50 सालों से लिख रहे हैं।