छत्तीसगढ़ में ₹8-8 लाख के इनामी 4 नक्सलियों समेत 14 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर ज़िले में सुरक्षाबलों ने ₹8-8 लाख के इनामी 4 नक्सलियों समेत 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है, नए साल की शुरुआत से ही नक्सलवाद पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। इस साल अब तक सुरक्षाबलों ने 50 से ज़्यादा हथियारबंद नक्सलियों को मार गिराया है और कई नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
read more at भाषा


