छत्तीसगढ़ में 3 वर्षीय बच्चे में हुई HMPV की पुष्टि, ICU में है भर्ती
छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले के रहने वाले एक 3 वर्षीय बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चा 27 जनवरी से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। बकौल अधिकारी, राज्य में एचएमपीवी का पहला मामला सामने आने के बाद बिलासपुर और कोरबा में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
read more at ABP न्यूज़


