Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, उन पर था कुल ₹24 लाख का इनाम

short by रघुवर झा / on Friday, 25 October, 2024
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 6 इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से 4 पर ₹5-₹5 लाख और दो पर ₹2-₹2 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत ₹25,000-₹25,000 प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
read more at भाषा