छत्तीसगढ़ में बाइक लेकर दुकान में घुसा बेटा, पिता पर 15 बार चाकू से किया हमला
बलौदाबाज़ार (छत्तीसगढ़) में अमरजीत नामक शख्स ने अपने दिव्यांग पिता की दुकान में बाइक समेत घुसकर पिता पर 15 बार चाकू से हमला कर दिया और घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बुज़ुर्ग की हालत गंभीर है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, अमरजीत अपनी नौकरी जाने के लिए पिता को दोषी मानता है।
read more at हिन्दुस्तान


