छत्तीसगढ़ में मृत मानकर परिवार ने शव का किया अंतिम संस्कार, पड़ोस में ज़िंदा घूमता मिला शख्स
सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में जिस शख्स को परिवार मृत मान रहा था वह तीसरे दिन ज़िंदा लौट आया। पुलिस के अनुसार, कुएं में मिले एक शव की पहचान कर परिवार ने अंतिम संस्कार किया था व क्रिया-क्रम में पहुंचे कुछ रिश्तेदारों ने बताया कि शख्स उनके घर के पास है और ज़िंदा है। बकौल पुलिस, मृतक की वास्तविक पहचान की जाएगी।
read more at News18 हिंदी


