छत्तीसगढ़ सरकार ने पत्रकार की हत्या के मामले में जांच के लिए गठित की एसआईटी
छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया है कि बीजापुर में हुई पत्रकार की हत्या के मामले में राज्य सरकार ने जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। उन्होंने कहा, "मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर कांग्रेस नेता और पार्टी का पदाधिकारी है। वह फरार है और उसे पकड़ने के लिए 4 टीमें गठित की गई हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


