छत्तीसगढ़ में ₹23 लाख के 4 इनामी नक्सलियों समेत 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में ₹23 लाख के 4 इनामी नक्सलियों समेत 9 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में लक्ष्मी माड़वी ऊर्फ खुटो शामिल है जिसपर ₹8 लाख का इनाम था। वहीं, पुल्ली ईरपा ऊर्फ तारा, भीमे मड़कम और रमेश कारम के सिर पर ₹5-₹5 लाख का इनाम था।
read more at भाषा


