Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में दुर्गा मूर्ति के विसर्जन जुलूस के दौरान करंट लगने से 7 लोग झुलसे

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 12 October, 2024
बालोद (छत्तीसगढ़) में शनिवार को देवी दुर्गा की मूर्ति विसर्जित करने के लिए निकाले गए जुलूस के दौरान करंट लगने से 3 महिलाओं समेत कम-से-कम 7 लोग झुलस गए। बकौल पुलिस, जुलूस में एक शख्स धार्मिक ध्वज फहराते हुए डंडे को पकड़कर नाच रहा था तभी डंडा बिजली के तार से छू गया और तार टूटकर लोगों पर गिर गया।