Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 45 वर्षीय अधिकारी ने सर्विस बंदूक से गोली मारकर की खुदकुशी

short by प्रियंका वर्मा / on Monday, 30 December, 2024
रायपुर (छत्तीसगढ़) में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के 45-वर्षीय अधिकारी अनिल सिंह गहरवार ने अपनी सर्विस बंदूक से कथित तौर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस के अनुसार, सीएएफ की 14वीं बटालियन के अनिल ने अपने बैरक में घटना को अंजाम दिया। बकौल पुलिस, मध्य प्रदेश में रहने वाले अनिल कंपनी कमांडर के पद पर तैनात थे।