छत्तीसगढ़ की प्रगति की यात्रा को आगे बढ़ाएं: साय को सीएम बनाने की घोषणा पर भूपेश बघेल
पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएं, ऐसी कामना करता हूं।" गौरतलब है, साय प्रदेश की कुनकुरी सीट से विधायक हैं।
read more at हिन्दुस्तान


