छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पास महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.8 रही तीव्रता
नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पास शुक्रवार की सुबह 5:28 बजे रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप अंबिकापुर से 65 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम इलाके में आया था। वहीं, भूकंप का केंद्र धरातल से 10 किलोमीटर नीचे था।
read more at जनसत्ता


