छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में हुई हिंसा से प्रभावित गांव से कुछ दूरी पर मिले 2 शव
बेमेतरा (छत्तीसगढ़) के एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला ने कहा कि ज़िले में हुई 2 समुदायों के बीच हिंसा वाली जगह (बिरनपुर गांव) से कुछ किलोमीटर की दूरी पर 2 लोगों के शव मिले हैं। बकौल एसपी, शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है और स्थिति तनावपूर्ण है। गौरतलब है कि इस हिंसा में एक युवक की मौत हो गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


