छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल में हुआ विभागों का बंटवारा, सीएम साय ने अपने पास रखे 6 मंत्रालय
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा हुआ जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पास सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी) व परिवहन मंत्रालय रखे हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा को गृह मंत्री बनाया गया है। दूसरे डिप्टी सीएम अरुण साव को लोक निर्माण व नगरीय प्रशासन समेत 5 विभागों की ज़िम्मेदारी मिली।
read more at ABP न्यूज़


