छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में डीआरजी के 3 जवान हुए शहीद
सुकमा (छत्तीसगढ़) में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड (डीआरजी) के 3 जवान शहीद हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कॉन्स्टेबल कुंजम जोगा व सैनिक वंजम भीमा शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट्स, सुरक्षाबलों के गश्त के दौरान हुई इस मुठभेड़ में 2 अन्य जवान भी घायल हुए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


