छत्तीसगढ़ के सुकमा में ₹1 लाख के इनामी सहित 43 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
अधिकारियों ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा में बुधवार को 10 गांवों के 43 नक्सलियों ने एक साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया जिनमें 9 महिला कैडर भी शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में ₹1 लाख का इनामी नक्सली पोडियामी लक्ष्मण भी शामिल है। इन नक्सलियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि दी जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


