Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ के सुकमा में ₹8 लाख के इनामी नक्सली सम्मैया सोड़ी ने किया सरेंडर

short by अभिजात कांडपाल / on Wednesday, 20 March, 2024
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा में ₹8 लाख के इनामी नक्सली 30 वर्षीय रोशन उर्फ सम्मैया सोड़ी ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर हिंसा का मार्ग छोड़ने के बाद समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला लिया है।