Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं व 12वीं का परिणाम, कुंती साव ने 12वीं में किया टॉप

short by shashank mishra / on Saturday, 14 May, 2022
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शनिवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। 10वीं में 98.67% अंक के साथ सुमन पटेल और सोनाली बाला ने जबकि 12वीं में 98.20% अंक के साथ कुंती साव ने टॉप किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एलान किया था कि राज्य सरकार 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को 'हेलीकॉप्टर राइड' कराएगी।