Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में 130 जवानों की हत्या में शामिल ₹8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

short by अनघा तेलंग / on Monday, 26 February, 2024
सुकमा (छत्तीसगढ़) पुलिस ने सोमवार को बताया कि ₹8 लाख के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सली का नाम नागेश उर्फ पेड़कम एर्रा है और उसने राज्य सरकार की नक्सलवाद उन्मूलन नीति और ज़िला पुलिस के 'पूना नर्कोम' अभियान से प्रभावित होकर नक्सलवाद छोड़ा। बकौल रिपोर्ट, नागेश लगभग 130 जवानों की हत्या की वारदात में शामिल था।