छत्तीसगढ़ में 7 वर्षीय बच्ची से स्कूल के प्रिंसिपल ने की छेड़छाड़, ग्रामीणों ने पीटा
सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) में 7-वर्षीय स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, छात्रा द्वारा परिजन को आपबीती बताने के बाद प्रिंसिपल के साथ बैठक हुई जहां ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी और आरोपी ने स्कूल में छिपकर जान बचाई। आरोपी पर पॉक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।
read more at ANI


