छत्तीसगढ़ में गाय के गोबर से बने पेंट से रंगे जा रहे शासकीय भवन, नितिन गडकरी ने की तारीफ
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सरकारी भवनों, स्कूलों और छात्रावासों को राज्य में निर्मित गाय के गोबर से बने पेंट से रंगना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह पेंट एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, नॉन-टॉक्सिक, इको-फ्रेंडली और गंध-मुक्त होता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस पहल पर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह निर्णय सराहनीय और स्वागत योग्य है।
read more at इंडिया टीवी


