छत्तीसगढ़ में चुनाव ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों की बस पेड़ से टकराई, 17 जवान हुए घायल
रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की एक बस शुक्रवार को अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें 17 जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के 32 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लौट रहे थे और तभी यह हादसा हुआ। घायलों का इलाज जारी है।
read more at भाषा


