Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में ट्रक व कार की टक्कर में एसआई समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई मौत

short by राकेश / on Wednesday, 10 May, 2023
कोरबा (छत्तीसगढ़) में नैशनल हाईवे 130 पर बुधवार तड़के कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार एक एसआई, उनकी पत्नी और 2 बच्चों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर शोक जताया और अधिकारियों को मृतकों के परिवार की मदद करने के निर्देश दिए।